9/23/2019

जिंदगी जीने के तीन गोल्डन रूल्स ( Three Golden Rules of Life In Hindi )

जिंदगी जीने के तीन गोल्डन रूल्स 
( Three Golden Rules of Life In Hindi )

दोस्तों, हम  अपनी जिंदगी में कई बार किसी तनाव में या संकट में फंस जाते है। जब हमें लगता है की काश हम हर मुश्किलों को आसानी से हल कर पाते या किसी भी परिस्थिति में खुद को बेहतर बना पाते। आपके भी मन में कभी न कभी ये बात आयी होगी की कुछ ऐसा रास्ता हमें मिल जाये जिससे हम अपने जीवन आसान कर सकते या उसे बहुत अच्छा बना सकते। 

हमारे  पास ऐसा कोई शार्ट कट तो नहीं होता लेकिन कुछ ऐसे टिप्स और तरीके जरूर है जिन्हे अगर हम अपने जीवन अमल करेंगे तो यकिनन हमें बहुत फ़ायदा होगा। 

जिंदगी के इन 3 स्टेप FOLLOW करके हमेशा खुश रहेंगे

ऐसें ही आपको  इस पोस्ट में आज हम कुछ लाइफ को बेहतर ढंग से जीने के लिए तीन गोल्डन रूल्स  बताने वाले है, जिन्हे अगर आप अपनी लाइफ में फॉलो करोगे तो आपको उसका फ़ायदा जरूर मिलेगा और आप  जब भी मुश्किल समय में होंगे तब आप आसानी से उस प्रॉब्लम दूर  कर पाओगे। 

तो आईये पढ़ते है क्या है वह तीन तरीके 


1. कर्म करो फल की चिंता न करो :

भगवत गीता में  लिखा हुआ यह श्लोक बहुत ही गहरा है, इसके मर्म  समझना बहुत मुश्किल है। यदि आज हम किसी से यह श्लोक कहेंगे कि कर्म कर और फल की चिंता मत कर, तो क्या वह आपकी बात को मानेगा बिलकुल नहीं क्यों की यह कलियुग है। 

 अगर आप ध्यान से समझोगे तो आप पाओगे की हमें अपनी लाइफ में जो भी कुछ करना है उसे बिना किसी लालच से करना चाहिए। ताकि अगर आपको वह लक्ष हासिल नहीं भी हुआ तो आपको दुःख नहीं होगा। हमें अपने जीवन के किसी भी  कार्य में अपना बेस्ट देना चाहिए। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी करते है उसमे आप अपना सौ प्रतिशत योगदान दे, ताकि बाद में आपको निराश न होना पड़े। 

जब आप किसी  चीज को पाने के लिए बिना स्वार्थ और लालच के कड़ी मेहनत से करोगे तो आपको उसका लाभ भी होगा, साथ ही साथ अगर आप अपने लक्ष को पूरा न कर सके तो आपको वह लक्ष पूरा न होने का नुकसान भी नहीं होगा। 

आपको अपने जीवन में यह चीज याद रख लेनी चाहिए कि आप जो भी करो। वह बिना किसी लालच के करो और कर्म करते जाओ पर उसके बदले में किसी फल के बारे में न सोचे सोचे। 

2.  जो होगा अच्छा ही होगा 


आप माने या न माने पर इस दुनिया में जो भी होता है, वह अच्छा ही होता है। यह विचार सोचने पर जितना मन को लुभावना लगता है, वह उतना ही अपनी रियल लाइफ में काम आता है। जब हमारे साथ कोई भी घटना घटती है या जब हमारे साथ कुछ भी अच्छा या बुरा होता है। तब हम बहुत चिंतित हो जाते है किन्तु जब समय गुजर जाने के बाद जब हम उस घटना  के  बारे में सोचते तो तब हमें पता चलता है कि जो कुछ भी  हमारे साथ हुआ वह हमारे अच्छे के लिए ही हुआ था। 

आपको अपनी लाइफ के हर एक पड़ाव में अपना  बेस्ट देने  सोच होनी चाहिए, और कुछ भी अच्छा या बुरा घटने पर विचलित नहीं होना चाहिए। बुरा वक्त हर एक व्यक्ति के जीवन में आता है, क्यूंकि सुख और दुःख एक ही सिक्के के दो पहलु है।  अगर आपके जीवन में कुछ गलत हो रहा है तो याद रखे कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। अगर सूरज अस्त होता है तो सूर्य उदय भी होता है। इसलिए निराश मत होईये। 

3. बेहतर बनते जाओ 


बेहतर बनते जाओ यह बात हर इंसान जानता है, कि उसे अपने बढ़ती उम्र के साथ बेहतर से बेहतर बनना चाहिए। जब आप खुद को बेहतर बनाने का काम शुरू करदो तो आपके अंदर बदलाव आना शुरू  जायेंगे। आप प्रकृति की किसी भी चीज को उठाकर देखलो उसमे समय के साथ साथ परिवर्तन होता रहता है। अगर आप अपडेट नहीं रहोगे तो दुनिया के  साथ साथ नहीं चल पाओगे। अगर अपडेट नहीं रहोगे तो पागल कहे जाओगे। 

                                         अगर आप में कुछ नया  करने की क्षमता है......... या काबिलियत है......... पर अगर आप उसके बारे में सोचोगे ही नहीं तो आप उसे पहचानोगे कैसे, आपको अपने जीवन के हर एक हिस्से को सुनहरे अक्षरों से लिखना चाहिए। अगर आप किसी चीज को सीखना चाहते है तो अगर सीखना शुरू करदोगे तो एक न एक दिन उसे जरूर सिख जाओगे। अपने आप पर से भरोसा कभी नहीं खोना चाहिए। 

तो दोस्तों, इस आर्टिकल के माध्यम से था यह मेरा छोटा सा प्रयास जिससे आप अपनी लाइफ की कुछ मुश्किलों को और खुद को बेहतर बनाने और खुद को कुछ अलग दिखाने के लिए प्रेरित हो सको। 

निवेदन : - आपको अगर हमारी Three Golden Rules of Life In Hindi, zindagi jine ke teen tarike, self help article in hindi, कैसा लगा हमें अपने कमेंट के माध्यम से जरूर बताये क्यूंकि आपका एक कमेंट हमें बेहतर से और बेहतर लिखने की प्रेरणा देता है।     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Do Follow Backlinks for website

Do Follow Backlinks for website https://www.codecademy.com/profiles/rajendarPadwal8720714483 https://codepen.io/rajendar-padwal https:...

Popular Post